लखनऊ हाईकोर्ट में सोमवार को जजों का पहला कार्यदिवस:स्वागत के साथ नौ जजों की होगी पहली बैठक, सुबह 11:15 बजे से कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सोमवार (6 अक्टूबर) का दिन विशेष रहेगा। नौ न्यायमूर्तियों के लखनऊ में पहले कार्यदिवस के मौके पर फुल कोर्ट वेलकम रेफरेंस का आयोजन किया गया है। मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सुबह 10:15 बजे यह समारोह होगा, जिसके बाद सभी अदालतें 11:15 बजे से कार्यवाही शुरू करेंगी। फुल कोर्ट वेलकम में होंगे नौ जज शामिल मुख्य न्यायाधीश के आदेश के अनुसार, जिन जजों का लखनऊ में यह पहला कार्यदिवस होगा, उनमें न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ, न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार, न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जफीर अहमद, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय, न्यायमूर्ति अवधेश कुमार चौधरी, न्यायमूर्ति राजीव भारती और न्यायमूर्ति बबिता रानी शामिल हैं। इन सभी का स्वागत फुल कोर्ट रेफरेंस के माध्यम से किया जाएगा। सुबह 10:15 बजे होगा स्वागत समारोह, फिर कोर्ट का समय बदला न्यायमूर्तियों के स्वागत कार्यक्रम के चलते सोमवार को अदालतों का समय एक घंटे आगे बढ़ाया गया है। सामान्य दिनों में जहां कार्यवाही 10:15 बजे शुरू होती है, वहीं 6 अक्टूबर को यह 11:15 बजे से आरंभ होगी। मुख्य न्यायमूर्ति के आदेश से कोर्टों की नई व्यवस्था जारी मुख्य न्यायमूर्ति के आदेश से रविवार को जारी अधिसूचना में 6 अक्टूबर के लिए अदालतों की विशेष व्यवस्था घोषित की गई है। एकल पीठों की भी हुई पुनर्व्यवस्था सिंगल बेंच के तौर पर भी कई न्यायमूर्तियों की अदालती व्यवस्था तय की गई है।न्यायमूर्ति मनोज बजाज, न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति बृज राज सिंह, न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा, न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सोमवार को अलग-अलग कोर्ट रूम में सुनवाई करेंगे। सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था दुरुस्त संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) शैलेन्द्र कुमार की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, स्वागत समारोह और नई अदालत व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/JWPx8L6