DniNews.Live

कल कौशांबी आएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य:मंझनपुर नगर पालिका में कई परियोजनाओं का लोकार्पण, प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल (21 मार्च) शनिवार को कौशांबी का दौरा करेंगे। वे मंझनपुर नगर पालिका में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और विभिन्न प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, उपमुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे समदा चौराहा पहुंचेंगे, जहां वे शंख चौराहा का नामकरण और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद, दोपहर 12:05 बजे मंझनपुर चौराहा पहुंचकर कलश चौराहा का नामकरण और लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12:30 बजे, वे ओसा स्थित गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत, दोपहर 01:55 बजे मॉडल पार्क मंझनपुर में भगवान परशुराम, अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और संत गागडे महाराज की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। उपमुख्यमंत्री दोपहर 02:35 बजे बस स्टॉप परिसर, मंझनपुर में गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 02:55 बजे नगर पालिका मुख्यालय, मंझनपुर के नामकरण समारोह में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे स्थानीय प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *