DniNews.Live

मेरठ में बिजली के करंट से फिर मरी गाय:6 महीने के भीतर दूसरे हादसे से लोग नाराज, निगम की टीम मौके पर पहुंची

मेरठ में शुक्रवार को बिजली के करंट ने फिर एक गोवंश की जान ले ली। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम को सूचित कर दिया। देखते ही देखते वहां मृत गोवंश की पूजा शुरू हो गई। करीब 1 घंटे बाद नगर निगम की गाड़ी पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। पहले एक नजर डालते हैं मामले पर
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है। यहां गली नंबर 5 के बाहर विद्युत पोल लगा है। शुक्रवार शाम के समय काले रंग की एक गाय अचानक इस पोल की चपेट में आ गई। पोल में करंट उतरा हुआ था। उसके संपर्क में आते ही गाय को जोरदार करंट लगा और वह जमीन पर गिर गई। तड़प तड़प कर तोड़ दिया दम
जमीन पर गिरने के बाद गाय तड़पने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कुछ सेकंड में ही गाय ने दम तोड़ दिया। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए। मामला करंट से जुड़ा था इसीलिए कोई आगे आने का साहस नहीं दिखा पाया। देखते ही देखते लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। पार्षद ने दी नगर निगम को सूचना
करंट से गाय के मरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद पवन चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली घर को सूचना दी और तुरंत सप्लाई रूकवाई। कुछ ही देर में बिजली विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। उन्होंने खंबे में करंट चेक किया। इसके बाद शटडाउन लेकर पोल का करंट खत्म किया। कुछ महीने पहले भी मरी थी एक गाय
इस हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से बेजुबान अपनी जान गवा रहे हैं। कुछ महीने पहले इसी तरह से गली नंबर 2 के बाहर लगे विद्युत पोल में करंट आने से एक गोवंश की मौत हो गई थी। विभाग ने आश्वासन तो दिया लेकिन करंट नहीं रुक पाया और फिर हादसा हो गया। लोगों ने मृत गोवंश पर डाली चादर
गाय के प्रति आस्था भी इस दौरान देखने को मिली। लोग अपने घरों से चादर लेकर आ गए और उस गाय को ढक दिया। एक व्यक्ति ने धूपबत्ती भी जला दी। महिलाएं भी इस हादसे पर दुख जताती दिखी। बताया जाता है कि गाय का मालिक भी हादसे की सूचना पर पहुंचा लेकिन फिर बिना बताए वहां से गायब हो गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *