DniNews.Live

लखनऊ में चांद के हुए दीदार कल मनाई जाएगी ईद:इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी की गाइडलाइन, बाजार हुए गुलजार

लखनऊ में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आ गया। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। 30 रमजान को ईद के चांद की तस्दीक हो गई। चांद नजर आने के साथ ही ईद गाह ऐशबाग समेत सभी मस्जिदों में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि 29 रमजान गुरुवार को चांद नहीं दिखा था इसलिए शुक्रवार 30 रमजान को चांद की तस्दीक की जाती है। मौलाना ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा की नमाज के लिए इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। मौलाना ने कहा कि किसी भी तरीके से सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश न करें। ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10:00 बजे नमाज होगी समय से लोग पहले पहुंचे और नमाज अदा करें। इसके अलावा अपने मोहल्ले की मस्जिदों और शहर की ईदगाहों के अंदर नमाज़ पढ़े। मौलाना ने कहा कि ईद की नमाज से पहले सभी लोग फितरा अदा कर दें।ईद के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों की दिल से मदद करें। देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ करें। ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करें। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हो रही है साथ ही संवेदनशील इलाकों की लगातार सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ प्रशासन से सहयोग किनपील किया है। खबर अपडेट की जा रही है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *