DniNews.Live

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के दामाद बने एएसपी:योगी सरकार ने 43 पीपीएस अफसरों को डीएसपी से प्रमोद किया

यूपी की योगी सरकार ने 43 पीपीएस अफसरों को डीसीपी से एएसपी बनाया है। इसमें नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) कमिश्नरेट में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह भी शामिल हैं। स्वतंत्र कुमार सिंह की काफी तेज तर्रार अफसरों में गिनती होती है। यूपी में कफ सिरप प्रकरण में पहली बड़ी कार्रवाई उन्होंने की थी। अपनी सख्त पुलिसिंग, अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नोएडा-गाजियाबाद में कई बड़ी वारदातों को सुलझाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में अहम भूमिका निभाई है। स्वतंत्र कुमार सिंह को एनकाउंटर में बहादुरी दिखाने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के दामाद हैं। प्रमोट हुए अन्य अफसरों में अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, हीतेंद्र कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह, एसएन वैभव पांडेय, स्नेहा तिवारी, हरिराम यादव, पंकज श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश यादव भी शामिल हैं। इनको भी मिला प्रमोशन पीपीएस अफसर वरुण कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, निष्ठा उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, अजीत कुमार रजक, गिरीश कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, चंद्रकेश सिंह, अभिषेक तिवारी, पीयूष कांत राय, आलोक सिंह, सतीष चंद्र शुक्ल, बृजनारायण सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, अभिनव यादव, अरविंद कुमार वर्मा, श्वेता कुमारी यादव, मोनिका यादव, राम आशीष यादव, समीक्षा यादव, इरफाना नासिर खान, संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार वर्मा, अभिषेक प्रताप सिंह शामिल हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *