सुल्तानपुर में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय मुफ्त उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर इसका उद्घाटन किया। यह शिविर रोटरी क्लब सुल्तानपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की एक प्रतीकात्मक अनुकृति भेंट की। यह शिविर नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कान की मशीन, कृत्रिम हाथ-पैर, व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल जैसे उपकरण निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। रोटरी क्लब सुल्तानपुर के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल और सचिव डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि यह शिविर 22 मार्च तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, इस तीन दिवसीय मुफ्त शिविर में ग्यारह सौ से अधिक दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरित करने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply