DniNews.Live

आईआईएमटी टी-20 लीग: बारिश के कारण दो मैच रद्द:शुभम स्मैशर्स और मेरठ सिविल लाइंस हीरोज के मुकाबले नहीं हुए

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के शुक्रवार को होने वाले दोनों मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए। ये मैच आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जाने थे। शुक्रवार को पहला मैच दोपहर दो बजे से शुभम स्मैशर्स और मेरठ सिविल लाइंस हीरोज के बीच निर्धारित था। वहीं, दूसरा मैच शाम छह बजे से व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर और मेरठ कैंट कमांडोज के बीच खेला जाना था।
बीसीसीआई स्कोरर और एंटी करप्शन लाइजनिंग ऑफिसर श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं था, जिसके चलते दोनों मुकाबले स्थगित करने पड़े। लीग के नियमानुसार, रद्द हुए मैचों की चारों टीमों – शुभम स्मैशर्स, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर और मेरठ कैंट कमांडोज को एक-एक अंक प्रदान किया गया है। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़ ने जानकारी दी कि मैदान से पानी निकालने का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो शनिवार दोपहर को होने वाले मैचों से पहले पिच और मैदान को तैयार कर लिया जाएगा। शनिवार को पहला मैच दोपहर दो बजे से साकेत रॉयल चैंप्स और मेरठ सिविल लाइन हीरोज के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच शाम छह बजे से शुभम स्मैशर्स और बीबीसी एलाइट के बीच खेला जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *