DniNews.Live

पुलिस के डर से युवक ने जान दी:कानपुर में पहले महिला ने पीटा, फिर पुलिसवालों ने धमकाया; सुसाइड का पता चलते ही सभी भागे

कानपुर में किराए के मकान में युवक ने जान दे दी। उसका पड़ोसी महिला से विवाद हुआ था। महिला ने युवक को पीटा और पुलिस बुला ली। डर से युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा पीटती रही, उसे बाहर आने के लिए कहती रही। वह कमरे में फंदे पर लटक गया। घटना के बाद महिला और पुलिसवाले मौके से भाग गए। पड़ोसियों को घटना का पता चला, तो उन्होंने युवक के माता-पिता को सूचना दी। परिवार वाले वहां पहुंचे, पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक का शव फंदे से लटक रहा था। मृतक की पहचान अमन (19) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ गोविंद नगर में किराए पर रहता था। घटना के समय युवक के माता-पिता बाजार गए थे। वह घर पर अकेला था। घटना शुक्रवार सुबह की गोविंद नगर थाना क्षेत्र में नटराज सिनेमा के पास की है। अब पढ़िए पूरा मामला… घर में पूजा थी
कन्नौज के ठठिया बसावनपुरवा के रहने वाले हाकिम सिंह ने बताया- मैं करीब 5 साल से परिवार के साथ नटराज सिनेमा के पास सुमित पाल के मकान में किराए पर रहता हूं। परिवार में पत्नी नीलम देवी और 4 बेटे अरुण (29), अमन (19), अनिकेत (18) और कुनाल (12) हैं। बेटी शिवानी (29) की शादी हो चुकी है। हाकिम ने बताया- मेरे बेटे अरुण की 8 अक्टूबर को शादी हुई थी। आज घर पर पूजा थी। बेटा अरुण और उसकी पत्नी शिवराजपुर अपनी ससुराल में थे। मैं अपनी पत्नी नीलम के साथ कपड़े लेने गया था। अनिकेत जाली बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। वहां काम पर गया था। बेटा कुनाल अपनी बुआ के पास कन्नौज में है। वहीं, अमन अकेले घर पर था। अमन भी मजदूरी करता था। आज शाम को पूजा थी तो वह काम पर नहीं गया था। मोबाइल मांगने पर हुआ था विवाद
अमन ने उसी मकान में रहने वाली एक महिला से मोबाइल मांगा था। हाकिम सिंह का आरोप है कि- मोबाइल मांगने पर अमन और महिला में कहासुनी हुई। विवाद ज्यादा बढ़ गया कि महिला ने अमन की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देख कर अमन डर गया और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस बाहर से दरवाजा पीटती रही और उसे धमकाती रही। लास्ट में अमन फंदे से लटक गया। जब काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो पुलिस और महिला को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिला और पुलिसवाले वहां से भाग गए। सूचना पर अमन के परिजन वहां पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस और ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत जुटाए। पुलिस ने 7 महीने पहले पीटा था
अमन के पिता ने बताया- 7 महीने पहले अमन को चोरी के मामले में पुलिस ने पीटा था। इसके बाद से वह पुलिस से काफी डरने लगा था। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया- मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी, जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ———————– ये भी पढ़ें: ‘पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ’:बदनामी से सीता का रोल छिना; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग से शिकायत की भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने कमर छूने के मामले में पवन सिंह के खिलाफ महिला आयोग को शिकायत भेजी है। रैपर सिंगर बादशाह के मामले में हरियाणा महिला आयोग के सख्त रवैये के बाद अंजलि ने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई। अंजलि ने ई-मेल के जरिए इस मामले से जुड़े सबूत भी आयोग को भेजे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *