लखनऊ में सुबह से धूप निकली, बादल भी छाए:दिन में रहेगी धूप-छांव की स्थिति, अक्टूबर में 253 फीसदी अधिक बरसात रिकॉर्ड की गई

लखनऊ में सुबह से धूप निकलने के साथ कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं। दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। शनिवार को 17.4 मिमी बारिश के साथ अक्टूबर में 253% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य ये 2.5 फीसदी अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा है। दिन का अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम तापमान 76 फीसदी रहा। दिन में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। 24 घंटे में 17.4 मिलीमीटर हुई बारिश राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 17.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 3.2 मिली मीटर है। यह सामान्य से 444 फीसदी अधिक है। 1 अक्टूबर से अभी तक 21.9 मिली मीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 6.3 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 253 फीसदी अधिक है। लखनऊ में 1 जून से 30 सितंबर तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। 4 महीने में 661.8 फीसदी बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर है। यूपी में भी बारिश और ओले का अलर्ट मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। 6 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद 7 अक्टूबर से बारिश में कमी आएगी और 9 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 6 अक्टूबर को लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। अब गुलाबी ठंड की होगी दस्तक मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसून का असर आने पूरी तरह से खत्म हो रहा है। अब उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। गुलाबी ठंड का अहसास लखनऊ समेत अन्य जगहों पर देखा जाएगा। आधा अक्टूबर खत्म होने के बाद सुबह और रात के समय में लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पड़ेंगे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Jjs6KEZ