कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत रविवार को होने वाले चार मुकाबले भारी बारिश के कारण रद्द कर दिए गए। लगातार वर्षा के चलते कोई भी मैच पूरा नहीं हो सका। चंद्रा (अंडर-13 इंटर क्रिकेट अकादमी लीग) का पहला मैच चंद्रा क्रिकेट अकादमी और हेलीजर वार्डन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाना था। चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसमें आयुष प्रजापति ने 106 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि वैभव और निशांत ने 20-20 रन का योगदान दिया। हेलीजर क्रिकेट अकादमी बारिश के कारण अपनी पारी शुरू नहीं कर सकी, जिसके चलते यह मैच रद्द हो गया। गेंदबाज हर्षवर्धन ने 2 विकेट लिए। राहुल स्टेडियम में केडीएमए क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला केएन टाइटंस और यूनिक क्लब के बीच था। केएन टाइटंस ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन बनाए। सम्राट सिंह ने 18 और राज आर्यन ने नाबाद 29 रन बनाए। यूनिक क्लब बारिश के कारण अपनी पारी शुरू नहीं कर सका, जिससे यह मैच भी रद्द हो गया। गेंदबाज़ तुषारदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। कानपुर साउथ में खेले जाने वाले तीसरे मैच में वाईएमसीसी टीम 27.3 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। तुषार पाल ने 70, विशाल ने 29 और आयुष पाठक ने 26 रन का योगदान दिया। राइडर्स क्लब बारिश के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सका और यह मैच भी रद्द हो गया। गेंदबाजी में शिवांश त्रिपाठी ने 5 विकेट और तरुण द्विवेदी ने 3 विकेट लिए। केडीएमए क्रिकेट लीग का चौथा मैच एमयूसी और रोलैंड क्लब के बीच था। एमयूसी ने 26 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। ओमकार शर्मा ने 36, विराट शुक्ला ने 32 और अनिकेत कुमार ने नाबाद 43 रन बनाए। रोलैंड क्लब बारिश के कारण अपनी पारी शुरू नहीं कर सका, जिसके कारण यह मुकाबला भी रद्द कर दिया गया। भारी वर्षा के चलते पूरे दिन खेल प्रभावित रहा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को निराशा हाथ लगी।

Leave a Reply