कुशीनगर जिले में छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को खरना के बाद व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत शुरू कर दिया है। आज शाम ये महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूजा की तैयारियों के तहत घाटों को सजाने-संवारने का काम देर रात तक चला। इस दौरान छठ घाटों पर भक्ति गीत गूंजते रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख घाटों सहित जिले के अन्य सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 5 तस्वीरें देखिए… श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पडरौना नगर अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर मिट्टी भराई कर उन्हें दुरुस्त किया गया है। व्रतियों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों, स्थानीय समितियों, जिला प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। बाजारों में भी पूरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी रही, जहां दुकानदार मेले की तैयारियों में जुटे रहे। छठ व्रती संगीता ने बताया कि यह पर्व केवल सूर्य उपासना और व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मन्नतें भी मांगी जाती हैं। कई महिलाएं संतान की खुशहाली के लिए तो कुछ मन्नत पूरी होने पर धन्यवाद देने के लिए यह व्रत रख रही हैं। महिलाएं इस व्रत को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा मानती हैं, जो उनके भीतर विश्वास और अनुशासन को मजबूत करता है।
https://ift.tt/ira1fGP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply