DniNews.Live

घाटमपुर में सरकारी भूमि पर हुई प्लाटिंग:शिकायत के बाद प्रशासन ने की बुलडोजर कार्रवाई, एक करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई

घाटमपुर में कानपुर सागर हाइवे किनारे एक करोड़ की सरकारी जमीन पर प्लाटिंग हुई थी, शिकायत के बाद लेखपाल की रिपोर्ट में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग होने की पुष्टि हुई, SDM के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर बुलडोजर कार्रवाई हुई। लेखपाल ने पहुंचकर अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इस दौरान आठ बिस्वा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। इसके साथ अन्य सरकारी जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कानपुर सागर हाइवे पर स्थित बीरपुर गांव में फायर स्टेशन के बगल में सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग हुई थी, जिसकी शिकायत घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह से हुई तो उन्होंने लेखपाल को जांच के निर्देश दिए। लेखपाल अनंत चतुर्वेदी ने पहुंचकर जमीन का चिन्हांकन करने के साथ जांच रिपोर्ट SDM को सौंपी, जांच रिपोर्ट में सरकारी भूमि पर प्लाटिंग होने की पुष्टि हुई, जिसपर घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने लेखपाल को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर ध्वस्तीकरण करने के आदेश दिए। शुक्रवार दोपहर लेखपाल अनंत चतुर्वेदी ने पहुंचकर सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ढहाकर हाइवे किनारे स्थित एक करोड़ की आठ बिस्वा सरकारी भूमि को खाली कराया है। इसके साथ ही तहसील प्रशासन घाटमपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को चिन्हांकन कर रहा है। अवैध कब्जेदरों पर बुलडोजर एक्शन होगा। SDM बोले- सरकारी भूमि होगी कब्जा मुक्त घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र ने सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे चिन्हित किए जा रहे है, इसके बाद सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आज बीरपुर गांव के पास हाइवे किनारे स्थित आठ बिस्वा जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई करके कब्जा मुक्त कराया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *