DniNews.Live

बलिया में युवकों ने दो सिपाहियों को पीटा:सड़क किनारे गिराकर मारा, वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

बलिया में पीआरबी (पुलिस रिस्पांस वैन) के जवानों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना नरही थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दो युवकों को सड़क किनारे दो पुलिसकर्मियों को पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने घटना का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि सुबह 6:54 बजे राघवेन्द्र रस्तोगी पुत्र श्यामसुन्दर रस्तोगी ने पीआरबी 6228 को सूचना दी थी कि दो लोग उनके पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पीआरबी 6228 के कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और चालक हेड कांस्टेबल रामभजन यादव मौके पर पहुंचे। जब पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी विपक्षी अरुण राय पुत्र स्व. उदयशंकर राय और अमित राय उर्फ गांगुली पुत्र रमेश राय ने शिकायतकर्ता और पीआरबी कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। नरही थाने में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नामित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *