DniNews.Live

हॉस्टलर्स वर्सेज डेलीगेट्स विवाद में सूर्या की हत्या!:आरोपी मंजीत पर पहले से दर्ज है मुकदमा, 3 महीने पहले हुई थी लड़ाई

यूपी कालेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। छात्र आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही साथ एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पूरा प्रकरण हॉस्टलर्स वर्सेज डेलीगेट्स स्टूडेंट के वर्चस्व की लड़ाई है। यूपी कालेज में सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर गोली मारकर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई। इसके बाद छात्र आक्रोशित हैं। जानकारों और पुलिस सूत्रों की मानें तो यह विवाद तीन महीना पुराना और वर्चस्व का है। जानकारी के अनुसार यूपी कालेज में हॉस्टलर्स और डेलीगेट्स के बीच में लगातार मनमुटाव चलता है। मृतक सूर्य प्रताप सिंह हॉस्टल का रहने वाला है। और मंजीत डेलीगेट्स यानी कैंपस के बाहर का रहने वाला है। अक्सर हॉस्टलर्स और बाहर के छात्रों के बीच ड्रेस, बैग और अन्य चीजों को लेकर कहासुनी होती है। सूत्रों के अनुसार तीन महीना पहले भी मंजीत और सूर्य के कहासुनी हुई थी। आज मंजीत अपना फार्म।जमा करने आया था उसी समय सूर्य प्रताप भी पहुंचा और कहासुनी हुई। जिसके बाद मंजीत बाहर निकला और फिर अंदर आकर उसने सूर्य पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और सूर्य के साथियों और कालेज प्रशासन से घटना की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है। वहीं 6 टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *