अयोध्या:मरीजों को खाना देने से इनकार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अयोध्या जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर खाना नहीं मिल रहा है और अस्पताल कर्मचारियों का व्यवहार भी लोगों को परेशान कर रहा है। शनिवार को एक महिला तीमारदार के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने दुर्व्यवहार किया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मरीजों के अनुसार, अस्पताल में खाना देने वाले स्टाफ मनमानी कर रहे हैं। एक महिला की बेटी दो दिन से अस्पताल में भर्ती है। महिला रोते हुए बताया कि उन्होंने खाना मांगा तो कर्मचारियों ने कहा, “यह खाना सरकार नहीं हम देते हैं, जिसे मन करेगा, उसे देंगे।” कई परिजन और तीमारदार इस तरह के व्यवहार से काफी चिंतित हैं। पहले स्टाफ नर्सों के व्यवहार से लोग परेशान थे, अब खाना देने वाले कर्मचारियों की मनमानी ने स्थिति और खराब कर दी है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ का यह रवैया उनके लिए और ज्यादा कठिनाइयां पैदा कर रहा है। बच्चों को लेकर भर्ती मां ने अपनी पीड़ा साझा की है। उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। सीएमएस राजेश कुमार ने बताया कि “मामले की जांच की जा रही है, खाने बांटने वाले कर्मचारी को तत्काल हटा दिया गया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/jBq5Jm7
Leave a Reply