DniNews.Live

सपा नेता मोहन बाजपेई ने की पीड़ित परिवार की मदद:प्रशासन द्वारा जबरदस्ती घर खाली कराने का आरोप, CM से न्याय की गुहार

लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में एक गरीब परिवार ने प्रशासन पर जबरन घर खाली कराने और प्रधानमंत्री आवास को ध्वस्त करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से परेशान पीड़ित परिवार ने समाजवादी नेता और समाजसेवी मोहन बाजपेई से संपर्क साधा और उनसे आर्थिक मदद की गुहार की ने उन्हें समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुलाकर जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह की मौजूदगी में आर्थिक सहयोग कियाl पीड़ित बृजेश सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम हसनपुर कटौली का कहना है कि वह पिछले लगभग 25 वर्षों से ग्राम हुसैनपुर, परगना फिरोजाबाद, तहसील धौरहरा स्थित गाटा संख्या 508 की जमीन पर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में घाघरा नदी की कटान में उनका पुराना घर बह गया था, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से यह जमीन लेकर मकान बनाया और तब से यहीं निवास कर रहे हैं। इसी स्थान पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर भी मिला है। बृजेश सिंह का आरोप है कि जमीन के एक हिस्से के खरीदार ने सिविल न्यायालय में मुकदमा दायर कर मकान ध्वस्तीकरण का आदेश प्राप्त कर लिया है। जबकि इस मामले में उनकी अपील इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन है। इसके बावजूद उनके मकान को तोड़ने और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर यह परिवार इससे पहले पानी की टंकी पर भी चढ़ गया था। तब प्रशासन ने समझा-बुझाकर उन्हें नीचे उतारा था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार ने समाजवादी पार्टी के नेता और समाजसेवी मोहन बाजपेयी से भी मदद मांगी। मोहन बाजपेयी ने परिवार को सपा कार्यालय बुलाकर आर्थिक सहायता प्रदान की। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके प्रधानमंत्री आवास को ध्वस्त होने से बचाने के लिए हस्तक्षेप किया जाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध हस्तक्षेप को रोकने का आग्रह किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *