DniNews.Live

सूर्य प्रता हत्याकांड; आरोपी के एनकाउंटर की मांग:UP कालेज गेट पर धरना जारी, बंद हैं सारी दुकानें

वाराणसी के उदय प्रताप कालेज (UP कालेज) के बीएससी मैथ सेकेंड ईयर स्टूडेंट की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। छात्रों ने कॉलेज के बाहर की सभी दुकानें बंद करा दी। इस दौरान पूरे भोजूबीर इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। इसके बाद स्टूडेंट यूपी कालेजंगत पर धरने पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर भी गलत बात मृतक के लिए कह रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौजूद हैं। और छात्रों को समझा रहे हैं। छात्र की मौत के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन
साइंस फैकल्टी के बीएससी मैथ के सेकंड इयर के स्टूडेंट को 8 गोली मारकर एमए के स्टूडेंट ने हत्या कर दी। जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्रों ने यूपी कालेज से लेकर भोजूबीर तक दुकानें बंद करवा दी। छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आक्रोश आया सामने
धरने पर बैठे छात्रों ने कहा हमारा भाई चला गया उसकी निर्मम हत्या कर दी गई पर यहां के प्रोफेसर कह रहे हैं कि वो गुंडा था। हमारी मांग है कि पुलिस इस प्रकरण में प्राचार्य से भी पूछताछ करे क्योंकि उन्होंने ही स्टूडेंट को बुलाया था। फिलहाल आक्रोशित छात्र अभी यूपी कालेज गेट पर धरना दे रहे हैं। सभी दुकानें बंद, मौके पर भारी पुलिस मौजूद
इस दौरान छात्रों का हंगाम देखकर पूरे इलाके में दुकानें बंद हैं। लोग अपने घरों से नाकार बनाए हुए हैं। मौके पर वरुणा जोन के हर थाने की फोर्स, पीएसी और आरआरएफ मौजूद है। साथ ही डीसीपी वरुणा और एडीसीपी वरुणा ने कमान संभाली हुई है। कड़ी सुरक्षा में कालेज से निकाले गए अध्यापक
वहीं कुछ देर पहले ही कड़ी सुरक्षा के बाद कालेज के प्रोफेसरों को कैंपस से बाहर निकाला गया। इस दौरान कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रों ने कई गाड़ियों को तोड़ा है साथ ही एक प्रफेसर का सिर भी फूटा है। अब पढ़िए पूरा मामला…. 20 दिन बाद आज स्कूल पहुंचा था छात्र
छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह अतुलानंद स्कूल में ड्राइवर हैं। उनकी मां किरण सिंह अतुलानंद स्कूल में सहायिका हैं। छात्र की दो बहनें हैं, एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित है। सूर्य प्रताप को 20 दिन पहले चेचक निकल आई थी, जिसके चलते वह कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह आज ही कॉलेज पहुंचा था। छात्र बोला- प्रिंसिपल के सामने मारी गई गोली
साथी छात्र सर्वेश पांडेय ने बताया- हम लोग क्लास में थे, तभी बम फूटने जैसी आवाज आई। पहले हमें लगा कि कोई शरारत कर रहा है। बाहर आकर देखा तो मंजीत गोली चला रहा था। मैं दोस्त को बचाने के लिए दौड़ा, तो उसने मुझ पर बंदूक तान दी। मैं वहां से भागा, फिर दोबारा उसे बचाने के लिए लौटा, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। उसके साथ एक-दो अन्य लोग भी थे। आरोपी ने कुल चार राउंड फायरिंग की। सूर्य प्रताप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। एक अन्य छात्र ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों को प्रिंसिपल ने बुलाया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने सूर्य प्रताप सिंह को सबके सामने अपमानित किया। इसी दौरान मंजीत ने गोली चला दी। प्रिंसिपल इस्तीफा दें। जब तक सूर्य प्रताप को इंसाफ नहीं मिलेगा, हम कॉलेज नहीं चलने देंगे।” डीआईजी शिवहरी मीणा की छात्र की तीखी बहस
छात्र की मौत के बाद 200 से अधिक छात्र जुट गए। गुस्साए छात्रों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। दुकानों पर पत्थर फेंके। आनन-फानन में दुकानदारों ने शटर गिरा लिए। सूचना मिलते ही आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। डीआईजी शिवहरी मीणा ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी एक छात्र से तीखी बहस हो गई। डीआईजी ने कहा- शांति से बैठ जाओ, यह कोई तरीका नहीं है। इस पर छात्र बोला, हम दिनभर धूप में बैठे हैं। इस पर डीआईजी ने कहा- मैं भी तो धूप में ही खड़ा हूं। मैंने तो कुछ नहीं किया। मेरी बात सुनो, फालतू की बातें मत करो। इसके बाद अन्य छात्रों ने उस युवक को वहां से हटा दिया।
कमिश्नर ने छात्रों से की बात, कार्रवाई का आश्वासन
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भी कॉलेज पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के गेट बंद कर दिए। कुछ छात्र गेट के सामने धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब तीन घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। बाद में पुलिस ने गेट खुलवाया। पुलिस कमिश्नर ने बताया- छात्रों से बातचीत में सामने आया है कि तात्कालिक विवाद के दौरान गोली चली। सीसीटीवी और डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। छात्रों ने प्रिंसिपल पर भी आरोप लगाए हैं, जिनसे लिखित शिकायत मांगी गई है। आरोपी ने 3 दिन पहले इंस्टा पर लिखा था- हम बागी रहेंगे….
आरोपी मंजीत सिंह चौहान ने इंस्टाग्राम पर rajputmanjeet_1818 नाम से आईडी बनाई है। उसने अब तक 53 पोस्ट किए हैं। 17 दिसंबर को अपनी एक तस्वीर के साथ उसने लिखा था- हम बागी रहेंगे उन महफिलों में, जहां शोहरत तलवे चाटने से मिलती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *