DniNews.Live

देवरिया में यूजीसी 2026 विनियमों का विरोध:समिति ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पुनर्विचार के लिए भेजा पत्र

देवरिया में यूजीसी 2026 विनियमों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। समान न्याय संघर्ष समिति के सदस्यों ने इन विनियमों पर पुनर्विचार की मांग करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूजीसी चेयरमैन को पंजीकृत डाक के माध्यम से पत्र भेजा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सामने आई परिस्थितियां छात्रों, युवाओं और सामान्य वर्ग के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि इन विनियमों का व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी विशेष जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं है। यह विरोध उन नीतिगत प्रावधानों के विरुद्ध है जो समान अवसर और न्याय के सिद्धांतों को प्रभावित करते हैं। समिति ने न्यायालय के निर्देशों और टिप्पणियों का सम्मान करते हुए कहा कि इस विषय में अभी भी व्यापक सुधार और संतुलन की आवश्यकता है। उन्होंने वर्तमान प्रावधानों पर पुनर्विचार कर सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण समाधान निकालने की मांग की। समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो वे एक व्यापक जनजागरण अभियान और शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान त्रिभुवन दत्त मिश्रा, सच्चिदा सिंह राना, अनिल मिश्रा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, रवि प्रकाश मिश्रा (छोटे), नित्यानंद उपाध्याय, मारकंडे पति त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, अमूल रत्न मणि त्रिपाठी और डॉ. एस.के. पाठक सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *