वाराणसी के उदय प्रताप कालेज (UP कालेज) के बीएससी मैथ सेकेंड ईयर स्टूडेंट की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। छात्रों ने कॉलेज के बाहर की सभी दुकानें बंद करा दी। इस दौरान पूरे भोजूबीर इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। इसके बाद स्टूडेंट यूपी कालेजंगत पर धरने पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर भी गलत बात मृतक के लिए कह रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौजूद हैं। और छात्रों को समझा रहे हैं। छात्र की मौत के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन
साइंस फैकल्टी के बीएससी मैथ के सेकंड इयर के स्टूडेंट को 8 गोली मारकर एमए के स्टूडेंट ने हत्या कर दी। जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्रों ने यूपी कालेज से लेकर भोजूबीर तक दुकानें बंद करवा दी। छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आक्रोश आया सामने
धरने पर बैठे छात्रों ने कहा हमारा भाई चला गया उसकी निर्मम हत्या कर दी गई पर यहां के प्रोफेसर कह रहे हैं कि वो गुंडा था। हमारी मांग है कि पुलिस इस प्रकरण में प्राचार्य से भी पूछताछ करे क्योंकि उन्होंने ही स्टूडेंट को बुलाया था। फिलहाल आक्रोशित छात्र अभी यूपी कालेज गेट पर धरना दे रहे हैं। सभी दुकानें बंद, मौके पर भारी पुलिस मौजूद
इस दौरान छात्रों का हंगाम देखकर पूरे इलाके में दुकानें बंद हैं। लोग अपने घरों से नाकार बनाए हुए हैं। मौके पर वरुणा जोन के हर थाने की फोर्स, पीएसी और आरआरएफ मौजूद है। साथ ही डीसीपी वरुणा और एडीसीपी वरुणा ने कमान संभाली हुई है। कड़ी सुरक्षा में कालेज से निकाले गए अध्यापक
वहीं कुछ देर पहले ही कड़ी सुरक्षा के बाद कालेज के प्रोफेसरों को कैंपस से बाहर निकाला गया। इस दौरान कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रों ने कई गाड़ियों को तोड़ा है साथ ही एक प्रफेसर का सिर भी फूटा है।

Leave a Reply