DniNews.Live

औरैया में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित:जिला गंगा समिति ने शेरगढ़ घाट पर किया कार्यक्रम

औरैया में प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में जिला गंगा समिति द्वारा शेरगढ़ घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नदी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने नदियों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारियों और फील्ड स्टाफ ने घाट की सफाई कर श्रमदान किया। नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी साक्षी शुक्ला ने योजना के तहत जिला गंगा समिति औरैया द्वारा जनपद में नदियों को स्वच्छ रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नदियां भारत की जीवनधारा हैं और इन्हें स्वच्छ रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। नमामि गंगे योजना राज्यों के साथ मिलकर इनके पुनरुद्धार के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजेंद्र सिंह चौहान, औरैया के क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर सिंह, अजीतमल के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर.के. राठौर, बिधूना के क्षेत्रीय वन अधिकारी अंगद सिंह चंदेल, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र गौतम और सफाई इंस्पेक्टर आशीष पांडे सहित वन विभाग के समस्त फील्ड स्टाफ उपस्थित रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *