DniNews.Live

जयंत चौधरी को मिली धमकी पर समर्थकों में आक्रोश:दिल्ली में मामला दर्ज, Z श्रेणी सुरक्षा की मांग

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) सुप्रीमो जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जयंत चौधरी को यह धमकी फोन पर मिली थी, जिसके बाद उनके निजी सचिव ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया है। चूंकि जयंत चौधरी दिल्ली में रहते हैं, इसलिए मामला वहीं दर्ज किया गया है। धमकी मिलने की खबर से बागपत सहित विभिन्न स्थानों पर आरएलडी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने सरकार से जयंत चौधरी को तत्काल Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है। आरएलडी नेता ओमवीर ढाका ने बताया कि जयंत चौधरी को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। ढाका ने इसे एक बेहद गंभीर मामला बताया, क्योंकि इस परिवार की कभी किसी से कोई दुश्मनी नहीं रही है और उन्होंने कभी अपने लिए सुरक्षा की मांग भी नहीं की है। ओमवीर ढाका ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि जयंत चौधरी के आवास के आसपास तीन दिनों तक एक संदिग्ध गाड़ी देखी गई थी। उन्होंने मांग की है कि गाड़ी में मौजूद लोगों की पहचान की जाए और इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *