कन्नौज के नादेमऊ कस्बे के पास शुक्रवार दोपहर भीषण एक्सीडेंट हो गया। यहां तेज रफ्तार कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर लगने के बाद कार सड़क पर 2 राउंड घूम गई। जिसकी चपेट में आने से एक किशोरी बुरी तरह घायल हो गई। जबकि कार सवार चारो लोग सुरक्षित है। एक्सीडेंट सौरिख थाने की नादेमऊ चौकी के पास हुआ। यहां सौरिख की ओर से आ रही हांडा अमेज कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार एक ही जगह पर दो राउंड घूम गई। इस दौरान खरगपुर गांव निवासी गिरीश चक की 12 वर्षीय बेटी गुन्नू कार की चपेट में गई और टक्कर लगने के बाद वह ट्रक के टायरों के बीच उछलकर जा गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने 112 नम्बर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में वहां नादेमऊ चौकी पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर मौजूद कार सवार सोनू, ममता, सिद्धि और कमलेश को पुलिस कर्मी चौकी पर ले गए। जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि वह लोग नोएडा से कन्नौज जिले के तिर्वा जा रहे थे। जहां उन लोगों को अन्नपूर्णा मन्दिर में दर्शन करना था। एक्सीडेंट के समय कार के एयरबैग खुल जाने से कोई घायल नहीं हुआ। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। उधर पुलिस ने घायल गुन्नू को एम्बुलेंस की मदद से तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले को लेकर नादेमऊ चौकी प्रभारी देवी सहाय वर्मा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले है। जांच कर मामले में कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply