DniNews.Live

अमेठी ARO को हटाने पर सपा नेता का प्रदर्शन:रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा, युवाओं का अपमान बताया

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने अमेठी में सेना भर्ती कार्यालय (ARO) को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से रक्षामंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने बताया कि अमेठी शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय की इमारत को जर्जर बताकर उसे अयोध्या जिले में स्थानांतरित करने की सूचना मिली है। उन्होंने इस कदम को नौजवानों का अपमान बताया। यादव ने कहा कि यह सेना भर्ती कार्यालय अमेठी सहित पूरे प्रदेश के हजारों नौजवानों के लिए महत्वपूर्ण है, जो यहां से सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में योगदान देते हैं। उन्होंने इसे अमेठी के युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों से भावनात्मक रूप से जुड़ा बताया। सपा नेता ने मांग की कि कार्यालय की मौजूदा इमारत का सौंदर्यीकरण या जीर्णोद्धार कराया जाए, अथवा किसी नई सरकारी इमारत में या नई बिल्डिंग बनाकर इसे अमेठी में ही संचालित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यालय को यहां से हटाया गया, तो समाजवादी लोग नौजवानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता मो. रेहान, अंकुश कोरी, अनिल पांडेय, अमित सिंह, मोहिद, समीर, जेडी, आमिर, प्रदीप यादव, सनी, शाहबाज, सुरेश पाल, शोएब सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *