सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का शुक्रवार को बस्ती में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री राजभर सिद्धार्थनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही मंत्री का काफिला बस्ती के बड़े बन ओवरब्रिज के पास पहुंचा, बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया और उन्हें फूलों की मालाएं पहनाईं। समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं के इस अपार प्रेम और जोश को देखकर मंत्री राजभर ने भी अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री राजभर के नेतृत्व में समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, जिला अध्यक्ष मनोज राजभर और एमएलसी प्रतिनिधि उमेश राजभर सहित अमन राजभर, कृष्णा राजभर, सुरेश राजभर, दीपक यादव, आशीष राजभर, राहुल पांडे, राजन राजभर, पूजा राजभर और मनोज शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वागत के बाद मंत्री का काफिला अपने गंतव्य सिद्धार्थनगर की ओर रवाना हो गया।

Leave a Reply