DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शिमला से ठंडी हुई ऊना-सोलन की रातें:मैदानी इलाकों में कम हो रहा रात का पारा; केलांग का तापमान माइनस -0.1 डिग्री

हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में रात का तापमान नॉर्मल से नीचे गिर रहा है। इस वजह से ऊना, सोलन, सुंदरनगर और पालमपुर की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान बीती रात को 11 डिग्री सेल्सियस और प्रदेश के सबसे गर्म शहर ऊना का पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल्लू के भुंतर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, सोलन का 9.5 डिग्री, मनाली का 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं केलांग का तापमान माइनस -0.1 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री ऊना सेल्सियस में है। अगले 6 दिन मौसम साफ मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। इसका आनंद उठाने के लिए उत्तर भारत से टूरिस्ट काफी संख्या में पहाड़ों पर रहा है। इस सप्ताह सामान्य के आसपास रहेगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो इस सप्ताह तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा और अधिकतम तापमान नॉर्मल से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पोस्ट मानसून में सामान्य से 189 प्रतिशत ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पोस्ट मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 189 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक से 26 अक्टूबर के बीच 23.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 68.8 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं।


https://ift.tt/TnqiL0K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *