DniNews.Live

लखनऊ में पति-पत्नी और बेटे ने जहर खाया:मां-बेटे की मौत; जेब में सुसाइड नोट, घर के बाहर 5 पेज का नोटिस मिला

लखनऊ में जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत हो गई। पिता को नाजुक हालत में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार तड़के छोटा बेटा उठा तो पिता को उल्टियां करते देख उसे जानकारी हुई। अंदर गया तो मां और बड़े भाई की लाश पड़ी हुई थी। चिल्लाकर चाचा को बुलाया। फिर पिता को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की है। युवक की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है- अपनी मौत के जिम्मेदार केवल हम हैं। मृतकों की पहचान तारावती (52) और बेटे संदीप (30) के रूप में हुई। जबकि पिता रूपनारायण (55) अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार चाय-नाश्ते की दुकान और पान की गुमटी चलाकर जीविकोपार्जन करता था। तीनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस जांच में घर के बाहर पांच पेज की नोटिस चिपकाए जाने की बात सामने आई है लेकिन फट जाने के कारण इसके बारे में डिटेल सामने नहीं आ सकी। हालांकि, एक पेज पर सिक्योरिटी ऑफिसर, मुंबई लिखा समझ में आ रहा है। छोटे भाई कुलदीप ने बताया- गुरुवार को वह घर पर ही था। रात के खाने में तहरी बनाया। दुकान बढ़ाकर माता-पिता और भाई आए, खाने के लिए पूछा तो तीनों ने बाहर ही खाकर आने की बात कही। उसने किसी प्रकार की नोटिस या कर्ज की जानकारी होने से इनकार किया है। 3 तस्वीरें देखिए- गांव के बाहर चाय-नाश्ता की दुकान चलातो थे नींवा गांव के रूपनारायण गांव के बाहर चाय-समोसा की दुकान चलाते हैं। पत्नी तारा, बेटा संदीप और कुलदीप उनका दुकान में हाथ बंटाते थे। नाश्ते की दुकान के बगल में एक गुमटी भी थी जिसमें वे पान आदि बेचते थे। कुलदीप ने बताया- गुरुवार को वह घर पहले ही आ गया था। पिता-मां और बड़े भाई दुकान पर ही थे। घर आकर उसने रात का खाना बनाया। जब वे लोग घर पहुंचे तो खाने के लिए पूछा तो पापा बोले कि हम होटल से खाकर आए हैं। रोज की तरह सब सोने चले गए। माता-पिता और भाई अपने-अपने कमरों में सोने चले गए और मैं बरामदा में सोने आ गया। तड़के नींद खुली तो पिताजी उल्टियां कर रहे थे… छोटे भाई ने बताया- तड़के करीब 4 बजे नींद खुली तो उठा। अंदर गया तो देखा कि पापा उल्टियां कर रहे थे। मां और भाई का शव कमरे में पड़ा था। उनके मुंह से झाग निकली हुई थी। चिल्लाकर मैंने तुरंत चाचा को बताया। वे लोग पहुंचे। तीनों को एक प्राइवेटे हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मां- भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता को गंभीर हालत में भर्ती कराया। चाचा ने प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी रूपनारायण के छोटे भाई जगत चौरसिया ने बताया कि कुलदीप ने उनको बताया। मैं पहुंचा तो भाई रूपनारायण उल्टियां कर रहे थे। मैंने प्रधान को फोन किया और पुलिस को उनके माध्यम से जानकारी दी। जहर खाने की वजह सामने नहीं आई रूपनारायण ने पत्नी और बड़े बेटे के साथ जहर क्यों खाया? इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। परिवार का अपना छोटा व्यवसाय था। दो बेटियों रूचि और ज्योति की शादी पहले ही कर चुके थे। उनके भाई जगत बताते हैं कि भैया-भाभी का किसी भी तरह के लोन की जानकारी हमको नहीं है। दो लोग हमेशा इनके घर आते थे, यह बात पता है। लोन के बारे में न इन लोगों ने कभी बताया और न ही मुझे कोई जानकारी है। उधर, छोटे बेटे कुलदीप ने भी किसी तरह के कर्ज की जानकारी होने से इनकार किया है। हालांकि, पड़ोसियों के अनुसार, दो साल पहले बड़े बेटे संदीप (मृतक) का एक्सीडेंट हुआ था। उसमें 3 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हुआ था। गांववालों के अनुसार, परिवार पर कुछ कर्ज था। बताया जा रहा है कि 10-12 दिन पहले लोन रिकवरी के कुछ लोग इनके घर आए थे। एक पड़ोसी ने बताया कि रिकवरी वाले का फोन नहीं उठाने पर वे पहुंचे थे। हालांकि, अधिकारिक रूप से अभी लोन की बात स्पष्ट नहीं है। घर के बाहर फटा नोटिस चर्चा का विषय रूपनारायण के घर के बाहर 5 पेज का एक नोटिस लगाया हुआ है। उसके सारे पेज फाड़े गए हैं, जिससे पढ़ने में यह नहीं समझ में आ रहा है कि यह किस मामले का नोटिस है। यह नोटिस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नोटिस पर एक कॉर्नर पर सिक्योरिटी ऑफिसर लिखा है और मुंबई में कहीं का एड्रेस है। एसीपी बोले- जहर क्यों खाया…पुलिस जांच कर रही एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने कहा- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा। शुरुआती जांच में जहर खाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन उन्होंने जहर क्यों खाया, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप, गर्भवती हुई : पीड़ित मानसिक बीमार, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार; विभाग प्रमुख हटाए गए इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार है। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। वह 5 महीने की गर्भवती मिली। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में एफआईआर कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 19 मार्च को सफाईकर्मी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़िए)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *