DniNews.Live

कुट्‌टू के आटे की पकौड़ी खाकर ADM बीमार:बागपत में खाद्य विभाग ने मारे छापे, उल्टी-चक्कर के बाद अस्पताल में रसोइया के साथ भर्ती

बागपत में चैत्र नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से अपर जिलाधिकारी (एडीएम) की तबीयत बिगड़ गई। एडीएम शिव नारायण और रसोइयों को उल्टी व चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीएम के बीमार होने से खाद्य विभाग एक्टिव हुआ और कुट्टू का आटा बेचने वाली कई दुकानों पर छापेमारी की। उधर, जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी कुट्टू की पकौड़ी खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी एडीएम की हालत स्थिर
डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि एडीएम ने नवरात्रि का व्रत रखा था। उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। एडीएम समेत 10 लोगों को उल्टी और डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों का इलाज जारी है। पूरी तरह ठीक होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। विभाग ने कुट्टू आटा की सैपलिंग की, लोगों को चेताया
बागपत में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि व्रत में इस्तेमाल होने वाले आटे की शुद्धता और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
खाद्य विभाग की छापेमारी, आटे के सैंपल लिए घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने बागपत के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कूटू के आटे के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जांच-पड़ताल के खाद्य सामग्री न खरीदें और न ही सेवन करें। संदिग्ध खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह ने बताया- गौरीपुर मोड़ पर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की है। दुकान को बंद कराया गया है। कूट्टू के आटे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं बड़ौत क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी की है। सूचना के अधिकार पर अलग-अलग क्षेत्र में निरंतर छापेमारी की जाएगी। कुट्टू का आटा कुट्टू का आटा प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स है। ये आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो व्रत के दौरान एनर्जी और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मददगार है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम कुट्टू के आटे की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए- कुट्टू के आटे के हेल्थ बेनिफिट्स ———————————— यह खबर भी पढ़ें – शंकराचार्य बोले- क्रूज में लोग न जाने क्या-क्या कर रहे, भीड़ ने काशी की पवित्रता खत्म की, नाव पर इफ्तार इसी वजह से हुई ‘गंगा जी की अवमानना 2014 से ही शुरू हो गई। जब यहां के सांसद आए और उन्होंने कहा कि मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। लोगों ने सोचा कि यह तो बहुत बड़े गंगा भक्त हैं। गंगा जी ने तो उनको साक्षात बुला लिया। लेकिन उसके बाद से देखिए, काशी 16 नाले गिर रहे थे, अभी तक हमारी जानकारी में नहीं है कि कोई नाला बंद हो गया है।’ ये बातें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहीं। पढ़िए पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *