DniNews.Live

प्रयागराज में एलएलबी का छात्र लापता:8 दिन बाद होनी है शादी, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी, मंगेतर ने दी तहरीर

प्रयागराज के नैनी के खरकौनी इलाके से एलएलबी के छात्र प्रशांत कुमार पाठक 27 वर्ष के गायब होने का मामला सामने आया है। बीते 4 मार्च की रात को घर से निकला छात्र वापस लौटकर नहीं आया। छात्र का मोबाइल भी उसी समय से स्विच ऑफ़ है। घरवालों ने काफी खोजबीन की, दोस्तो और रिश्तेदारों से भी बेटे के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता ने नैनी कोतवाली में 6 मार्च को तहरीर देकर बेटे को खोज निकलने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने गुशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अभी तक छात्र का कुछ पता नहीं चल सका है। जबकि 8 दिन बाद छात्र की शादी होनी है। उधर मंगेतर ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। – प्रशांत की 29 मार्च को होनी है शादी प्रशांत की शादी घूरपुर के मुरली कोट मामा भांजा में तय की गई है। यह रिश्ता दोनों की रजामंदी से हुआ है। प्रशांत एक लड़की को पसंद करता था, जिसके बाद दोनों के जीवन को देखते हुए शादी तय कर दी गई। घरवालों के मुताबिक 29 मार्च की शादी होनी है। 29 जनवरी को बरीक्षा (सगाई) भी की गई। इसके बाद 4 मार्च को प्रशांत अचानक से लापता हो गया। इसके बाद लड़की ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि प्रशांत का कोई पता नहीं है कि वो कहां चला गया। – लापता बेटे ने थाने पर दी थी तहरीर पिता राम प्रकाश के मुताबिक 4 मार्च को बेटा लापता हो गया। इसके पहले 3 मार्च को एक प्रार्थना पत्र लिखा और नैनी कोतवाली में दिया। जिसमें लिखा गया है कि उसे और उसकी बड़ी बहन को उसके सगे बहनोई, बहन मारने के लिए धमकी दे रहे है। तहरीर में यह भी लिखा गया है कि जिस लड़की से उसकी शादी होनी है उसे और उसके घरवालों को शामिल करके मेरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने के नाम पर ब्लैक मेल किया गया। पैसे की मांग की गई। इस तहरीर के देने के बाद से प्रशांत गायब है। जमीन के नाम पर शुरू हुआ विवाद
पिता राम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने 2022 में खरकौनी में जमीन लेकर मकान बनवाया। इसके बाद दो जमीन 2023 और 24 में फिर खरीदी। जिसमें एक खुद के नाम पर और दूसरी बेटे प्रशांत के नाम पर रजिस्ट्री करा दी। इस बात को लेकर उनके दामाद और बेटी काफी नाराज हो गए। उस जमीन को वो हमसे मांग रहे थे, लेकिन हमने नहीं दिया। जिसके बाद से कई बार घर पर विवाद भी हुआ। फोन पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी भी दी गई। जमीन को लेकर बेटे से कई बार विवाद हुआ था। – तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पिता ने बताया कि जिस लड़की से शादी करना चाहता है उससे तीन साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। हालांकि किसी के माध्यम से इसकी जानकारी मिली तो बेटे की शादी की बात करने के लिए लड़की के घरवालों से मुलाकात के रिश्ता तय किया गया था। इसके बाद पता नहीं कैसे विवाद शुरू हुआ और लड़की ने दहेज मांगने और बेटे से शारीरिक संबंध होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। – बेटी और दामाद पर लगाया आरोप
पिता राम प्रकाश ने अपनी बड़ी बेटी और बड़े दामाद पर आरोप लगाया है कि जिस जमीन को बेटे के नाम पर किया गया था उसे लेकर विवाद कर रहे थे। इसलिए हो सकता है कि मेरे बेटे का इन लोगों ने मिलकर अपहरण करा दिया हो। इसकी शिकायत लिखित रूप से मैने पुलिस को दी है। मुझे मेरा बेटा चाहिए। – लापता होने के पहले बहन से हुई थी बात
दूसरे नम्बर की बहन ने बताया कि 3 मार्च को भाई से बात हुई थी। उसने घर पर कुछ बात करने के लिए बुलाया था। लेकिन मैं बीमार थी। इस कारण से नहीं आ पाई। 4 मार्च की सुबह हाल चाल लें कि लिए फोन किया था, उस वक्त वह घर पर ही था। लेकिन रात में 9 बजे के बाद वह मकान में ताला बंद कर कहां चला गया किसी को पता नहीं। मकान की चाबी बड़े पिता जी के घर पर जनकर दे दिया था।

– अब जानिए पूरा मामला
बारा थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी राम प्रकाश चार भाई है दो भैया गांव में ही रहते है जबकि राम प्रकाश और बड़े भाई नैनी के खरकौनी में मकान बनवाकर रहते है। राम प्रकाश की तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा प्रशांत पाठक मवैया के एके इंस्टीट्यूट से एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। पिता राम प्रकाश के मुताबिक तीनो बेटियों की शादी कर दी गई है। बेटे की शादी करनी थीं। उन्होंने बताया कि बेटा घूरपुर थाना क्षेत्र के मुरलीकोट कितने वाली किसी लड़की को पसंद करता है। इस बात की जानकारी होने पर लड़की के घरवालों से मुलाकात की गई और दोनों का रिश्ता तय किया गया। इसके बाद बीच में ही मेरे दामाद और बेटी ने उस लड़की से मिलकर साजिश करना शुरू कर दिया। बाद में बेटे ने शादी करने से मना के दिया। लेकिन किसी तरह से बेटे को समझाबुझकर शादी के लिए मना लिया गया। बाद में 29 फरवरी को दोनों की सगाई कर दी गई। सगाई के बाद जिस लड़की से शादी होनी थी उससे बेटी और दामाद मिलकर बात चीत किए। बाद में लड़की ने भी जमीन दामाद को देने के लिए कह दिया। इसके बाद बेटे ने शादी करने से मना कर दिया। लेकिन किसी तरह से शादी के लिए मना लिया गया। इधर 29 मार्च को शादी की तैयारी में लगे थे, कि अचानक से बेटा लापता हो गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *