आगरा में हॉस्पिटल संचालक ने डीजे कर्मचारियों को मारा:कर्मचारियों के लगी चोट, पुलिस ने शुरू की जांच, VIDEO
आगरा के थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में मूर्ति विसर्जन के लिए तैयार हो रहे डीजे कर्मचारियों के साथ अस्पताल संचालक और स्टाफ ने मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग हाथ में डंडा और सरिया लेकर डीजे कर्मचारियों को पीट रहे हैं।
ट्रांस यमुना क्षेत्र के 80 फुटा रोड पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल है। हॉस्पिटल के पास ही डीजे संचालक का गोदाम है। डीजे संचालक निरोत्तम सिंह ने राजघाट गंगाजी जाने के लिए डीजे की बुकिंग की थी। बुकिंग के चलते पीड़ित निरोत्तम सिंह अपने कर्मचारियों के साथ बुधवार रात करीब 1:30 बजे राज घाट गंगाजी जाने के डीजे को गाड़ी में लगाकर उसकी वायरिंग चेक कर रहे थे।
निरोत्तम सिंह ने आरोप लगाए हैं कि इसी दौरान नशे की हालत में हॉस्पिटल से कुछ लोग आए। गालियां देने लगे। डीजे संचालक ने उन्हें गाली देने से रोका और कहा कि राजघाट गंगा जी जाना है। आरोप है कि इसी बात पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर ने स्टाफ के साथ डीजे संचालक और कर्मचारियों की पिटाई कर दी। मारपीट में एक डीजे कर्मचारी के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। एक और कर्मचारी के सिर में चोट लगी है। डीजे संचालक ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ट्रांस यमुना रोहित कुमार ने बताया है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/aTIG0Pi
Leave a Reply