DniNews.Live

संभल सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत:दिल्ली में इलाज के दौरान गई जान, परिवार की ईद मातम में बदली

संभल के मुरादाबाद रोड पर हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए ट्रक ड्राइवर सलीम (45) की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में घायल उसका साथी निसार अभी भी अस्पताल में भर्ती है। यह दुर्घटना सोमवार देर शाम मुरादाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई थी। सलीम अपने साथी निसार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुरादाबाद की ओर जा रहा था, तभी अचानक उनकी बाइक फिसल गई। इस सड़क दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुरुआत में दोनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, सलीम की हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां पांच दिन तक चले इलाज के बाद गुरुवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह सलीम के शव को उसके पैतृक निवास, संभल के हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के मौहल्ला सादक सराय लाया गया। सलीम की मौत के बाद परिवार में ईद का त्योहार शोक में डूब गया। गमगीन माहौल के बीच उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गया है। उसके पिता कल्लू राजा ने बताया कि बेटे की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली ले जाया गया था, जहां उसने अंतिम सांस ली।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *