आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में पाठक हॉस्पिटल के पास गौवंश के अवशेष मिलने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा गाय की हत्या कर अवशेषों को सरेराह फेंके जाने से स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया और मांस मिलने पर विरोध जताया। सूचना पर मिलने पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। हिंदूवादी और पुलिस के बीच चली लंबी बात के बात लागों को शांत कराया गया। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदूवादी नेताओं ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए ताजगंज थाने में तहरीर दी है। हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर ने कहा-शरारती तत्वों के द्वारा ये शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश है। माता रानी के दिन चल रहे है। फिर भी ऐसा कृत्य करने की कोशिश शहर में की जा रही है। जब यहां प्रदर्शन किया गया तो चौकी प्रभारी ने हिंदू वीडियो के साथ बदतमीजी की, चौकी प्रभारी को तत्काल हटाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे आगरा में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आगरा में गौवंश के अवशेष मिलने की घटनाएं हुई हैं, जिनमें हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया था।

Leave a Reply