DniNews.Live

कूटू की पकौड़ी खाने से एडीएम समेत 10 बीमार:एडीएम और रसोइया अस्पताल में भर्ती, उल्टी-चक्कर की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बागपत में कूटू के आटे से बनी पकौड़ी खाने के बाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण समेत करीब 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अलग-अलग स्थानों पर सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एडीएम शिव नारायण के साथ उनके रसोइए को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों को उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि एडीएम सहित 8 से 10 मरीजों को उल्टी और डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते भर्ती किया गया है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। खाद्य विभाग की छापेमारी, आटे के सैंपल लिए घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने बागपत के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कूटू के आटे के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जांच-पड़ताल के खाद्य सामग्री न खरीदें और न ही सेवन करें। संदिग्ध खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *