DniNews.Live

लखनऊ में गैस सिलेंडर की मौत उठी अर्थी:सपा महिलाएं छाती पीट पीट कर रोई , बोली- सिलेंडर खत्म नहीं हुआ मर गया किसी काम का नहीं रहा

लखनऊ में समाजवादी पार्टी महिला सभा का विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शन से पहले सपा जिला मुख्यालय छावनी में तब्दील। केसरबाग स्थित कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और एलपीजी किल्लत को लेकर सपा की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। प्रदर्शनकारी महिलाएं सिलेंडर लेकर आई जिसके ऊपर कफ़न चढ़ा दिया और फूल माला चढ़कर सिलेंडर की अर्थी उठाई। गैस सिलेंडर की अर्थी रखकर महिलाएं छाती पीट पीट कर रोने लगी। रोती हुई महिलाएं बोली हाय मेरा सिलेंडर मर गया अब यह किसी काम का नहीं रहा। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथ में तख्ती लेकर आई ‘महंगी गैस महंगा तेल मोदी योगी दोनों फेल’। सपा कार्यालय से निकलती हुई महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारा लगाया ‘मोदी तेरे सरकार में कटोरा हाथ में’।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *