कासगंज में महिला की मौत:भाई ने पति, सास और ससुर पर कराई FIR, दहेज के लिए हत्या का आरोप

कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद एक विवाहिता की गुरुवार को हत्या कर देने का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव खेत में मिला था। वहीं पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। विवाहिता के भाई नितिन ने बताया कि उसकी बहन गुंजन का विवाह 10 मई 2025 को राजू पुत्र रामप्रसाद निवासी नगला बिहारी से हुआ था। विवाह में उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। शादी के बाद से ही गुंजन को कम दहेज लाने के लिए उसके पति राजू, सास कमला देवी और ससुर रामप्रसाद द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे अक्सर मारपीट कर भूखा-प्यासा रखा जाता था। आरोपियों ने गुंजन पर मायके से एक बुलेट मोटरसाइकिल और ₹5 लाख नकद लाने का दबाव बनाया। जब गुंजन ने मायके वालों की असमर्थता बताई, तो उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। 23 सितंबर को हत्या का आरोप गुंजन अपने मायके में रहने लगी। 23 सितंबर 2025 को राजू और कमला देवी उसे वापस बुलाने आए। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में भविष्य में मारपीट न करने और दहेज की मांग न करने का आश्वासन देने के बाद गुंजन को विदा कर दिया गया। ससुराल लौटने के बाद उस पर फिर से ₹5 लाख नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा। ओर गुरुवार को उनकी बहन गुंजन का शव खेत पड़ा मिला। नितिन ने पुलिस से अपनी बहन की हत्या के लिए पति, सास और ससुर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/i0Pj7V4