कानपुर में अलग-अलग दो युवकों ने किया सुसाइड:पनकी और नौबस्ता थानाक्षेत्रों में हुई घटनाएं, कारण तलाशने में जुटी पुलिस

दशहरे पर दो युवकों ने फंदे से झूलकर दी जान, त्योहार की खुशियां मातम में बदलींकानपुर।दशहरे के दिन शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे खुशियों का यह पर्व मातम में बदल गया। ये घटनाएं पनकी और नौबस्ता थाना क्षेत्रों में हुईं। दोनों मामलों में मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना: पनकी में राजमिस्त्री ने लगाई फांसी पनकी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी पप्पू पासवान (35) पेशे से राजमिस्त्री थे। उनके बड़े भाई कल्लू पासवान ने बताया कि बुधवार रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। देर रात पप्पू ने घर में ही पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब पत्नी शिववती और बच्चे कौशिकी, अंशिका और जेयस जागे, तो उन्होंने पप्पू को फंदे से लटकता देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी घटना: नौबस्ता में किसान ने की खुदकुशी दूसरी घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास हंस पुरम की है। मूल रूप से फतेहपुर जिले के जहानाबाद बिसई गांव निवासी ललित नारायण उर्फ अशोक (45) खेती-किसानी करते थे। उनके परिवार में पत्नी निशा, बेटा हर्ष और बेटी खुशी हैं। बेटे हर्ष के अनुसार, बुधवार को अशोक गांव गए थे और रात को लौटने के बाद सभी ने साथ में खाना खाया। रात में उन्होंने अपने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कर रही है दोनों मामलों की जांच दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/1qm0d5l