DniNews.Live

कासगंज में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश:तापमान में गिरावट, लोगों को फिर सर्दी का अहसास

कासगंज शहर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम में बदलाव के साथ ही शहर में ठंडी और तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से पूरे शहर में ठंडक बढ़ गई। बारिश के कारण लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। सड़कों पर लोग बारिश से बचने के लिए छाते का उपयोग करते देखे गए। अचानक हुई इस बारिश ने कासगंज में जनजीवन को भी प्रभावित किया। किसानों को भी इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह बारिश सरसों की फसल के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *