DniNews.Live

बहराइच में हवाओं के साथ तेज बारिश से तापमान गिरा:गेहूं-दलहन की फसलों को नुकसान की आशंका, निचले इलाकों में जलभराव

बहराइच जिले में शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से दिन में अंधेरा छा गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गेहूं और दलहन की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आज सुबह करीब 11 बजे जिले में मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। लगातार बारिश से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे यह 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि गेहूं और दलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिले के कैसरगंज, पयागपुर, महसी सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी फसलों को क्षति पहुंचने की बात कही जा रही है। तेज बारिश के कारण नगर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण लोगों में बीमारियों की संभावना भी बढ़ गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *