DniNews.Live

आजमगढ़ में मौसम का मिजाज बदला:आसमान में छाए काले बादल बारिश की संभावना, 7 डिग्री गिरा तापमान

पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम शुक्रवार को सुबह से ही बदलने लगा था। इसी क्रम में आजमगढ़ का भी मौसम बदल गया सुबह 10 से ही घना अंधेरा छा गया। इसके साथ ही हवाएं चलने लगी। वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश भी हो रही है। राजधानी लखनऊ और अयोध्या में बूंदाबांदी के साथ ही ओले भी गिरे हैं। 10 दिनों से लगातार जिले का मौसम गर्म हो रहा था। ऐसे में जिस तरह से शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। इससे इस बात का भी अंदाजा लग रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि याद आने वाले समय में बारिश हुई तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को होगा। तापमान में भी आई गिरावट
जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा था और 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया था। जिसके कारण मौसम में गर्माहट भी आ गई थी। हालांकि जिस तरह से शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला ऐसे में तापमान में भी 7 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरावट आई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *