DniNews.Live

यूपी सरकार के 9 साल पूरे:मेरठ में प्रभारी मंत्री ने 9 दिवसीय मेला और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में “नवनिर्माण के 9 वर्ष: संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन मंत्री/प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को मां दुर्गा की मूर्ति और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने नौ दिवसीय मेले और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई “नवनिर्माण के 9 वर्ष विकास की गति अपार, डबल इंजन सरकार” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना भी की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की 9 वर्षों की विकासगाथा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म और “उत्तर प्रदेश-उत्सव प्रदेश” थीम पर बनी लघु फिल्म “समृद्धि के प्रवेश द्वार” का प्रदर्शन किया गया। इसने राज्य की विकास यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। महिला सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से सुरक्षा को मजबूत किया गया है। कुल 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया है। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ अग्रणी राज्यों में शामिल है। एक्सप्रेस-वे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। वर्ष 2017 में जहां प्रदेश में केवल 2 एक्सप्रेसवे थे, वहीं अब 22 एक्सप्रेसवे संचालित, निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं। देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। वाराणसी में देश का पहला मल्टी-मॉडल टर्मिनल स्थापित किया गया है, जिसने जल, थल और रेल कनेक्टिविटी को नई गति दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *