जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम विजबाहा में गुरुवार देर रात 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र यादराम ने घरेलू कलह से तंग होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। अर्जुन अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था। वह शराब पीने का आदी था, जिसके कारण घर में झगड़े आम बात थे। गुरुवार रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद अर्जुन घर से निकल गया। कुछ देर बाद अर्जुन अपने खेत पर पहुंचा और बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटके शव को देखा और परिजनों को सूचित किया। अर्जुन तीन भाइयों में से एक था। उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। परिवार और गांववाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply