DniNews.Live

‘अंवती बाई लोधी की जीवनी सबको पढ़नी चाहिए’:डिप्टी सीएम ने लखनऊ में दी श्रद्धांजलि, बारिश के बीच भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। तेज बारिश और हवाओं के बीच भाजपा मुख्यालय के पास स्थित कैपिटल चौराहे पर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अवंतीबाई के योगदानों को याद करते हुए सभी को उनकी जीवनी पढ़ने की सलाह दी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर वे प्रदेश के आम जनमानस और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हम सभी आज याद कर रहे हैं। वीरांगना के बलिदान किया याद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी को महारानी अवंती बाई लोधी के जीवन और संघर्ष को पढ़ना चाहिए तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि और लोधी समाज के वरिष्ठ लोग अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *