DniNews.Live

प्रयागराज में आकाशीय बिजली से किसान की मौत:बेटा गंभीर घायल, दो गायों की भी गई जान

प्रयागराज के बहादुरपुर क्षेत्र के चकिया घराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो गायों की भी जान चली गई। घटना के समय 60 साल के किसान संग्राम यादव अपने घर के पास मौजूद थे। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में संग्राम यादव के बड़े बेटे ज्ञानचंद यादव (लगभग 35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद छोटे बेटे अमरेंद्र यादव ने थाना सरायइनायत में तहरीर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य मनीष पासी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ शेखर पासी, ग्राम प्रधान सूरज मिश्रा, अजय पांडे और नजूल धोबी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। गांव में शोक का माहौल है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *