DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी, 6 एजेंटों ने 450 फोटो-VIDEO भेजे

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 6 लोगों को कौशांबी थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया। यह पिछले 4 दिन से पुलिस रिमांड पर हैं। इनकी निशानदेही पर 6 अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस गैंग का देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने का प्‍लान था। दिल्ली-हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा भी दिए थे। पुलिस ने दोनों स्थानों के कैमरे रिकवर करते हुए जांच शुरू कर दी है। इन कैमरों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दिल्ली और सोनीपत में लगाए गए कैमरों का एक्सेस पाकिस्तान में था। यानी इनके सीधी वीडियो पाकिस्तान में देखी जा रहीं थीं। पढ़िए पूरी खबर चोरी करने वाले गिरोह के 3 मेंबर मुठभेड़ में अरेस्ट:एक के पैर में लगी गोली, दुकान से 15 लाख के सोने-चांदी के सिक्के पार किए थे कानपुर के नयागंज में दो दुकानों से 27 लाख की नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों की गुरुवार देर रात कलक्टरगंज पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, 70 हजार रुपए, चापड़, कटर समेत चोरी के उपकरण बरामद किए। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी करने के इरादे से चार-पांच चोर सीपीसी माल गोदाम के पास खड़े हैं। इस पर उनकी टीम ने घेराबंदी की तो सभी भागने लगे। उनमें से एक ने भागने के दौरान पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया तो उसके पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। पढ़िए पूरी खबर फर्रुखाबाद में रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा-आरक्षी निलंबित, अपहरण मामले में 25 हजार मांगने का आरोप फर्रुखाबाद में घूस लेने के आरोप में एसपी ने महिला सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल चालक को निलंबित कर दिया है। महिला दरोगा ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में निष्पक्ष विवेचना के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की थी।

पीड़ित ने 7 हजार रुपये और फोटो दे दिए। पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो सामने आने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। मामले की विभागीय जांच सीओ को सौंपी गई है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *