प्रदेश कांग्रेस में टिकट बेचने के आरोप पर मचे घमासान पर पार्टी ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। दिल्ली से पटना पहुंचे नेताओं ने आब्जर्वरों को निर्देश दिया कि राहुल गांधी के दौरे से पहले हर कीमत पर असंतोष खत्म किया जाए। जो नेता नहीं मानें, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन अजय माकन शुक्रवार रात पटना पहुंचे। तीनों नेताओं ने विधायक दल के नेता शकील अहमद खां के आवास स्थित वार रूम में जिला आब्जर्वरों के साथ बैठक की। बैठक में उम्मीदवारों को तीन कैटेगरी- ए, बी और सी में बांटा गया। इसके आधार पर विजय रणनीति तैयार की जाएगी। वेणुगोपाल और गहलोत ने जिला पर्यवेक्षकों से गठबंधन सहयोग और विरोध की स्थिति की रिपोर्ट भी ली। तीनों नेता अब राजद, वीआईपी और वाम दलों के नेताओं से समन्वय बैठक करेंगे।
https://ift.tt/UqIetr0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply