पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल में दशहरा:जालंधर में पुतलों की गर्दन टूटी; चंडीगढ़ में किसी ने रात में ही फूंका; कुल्लू में इंटरनेशनल उत्सव में हंगामा
पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है। थोड़ी देर में यहां रावण के पुतले का दहन होगा। लुधियाना में राज्य का सबसे बड़ा 121 फीट का पुतला फूंका जाएगा। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा है। वहीं अमृतसर और जालंधर में भी 120 फीट के पुतले फूंके जाएंगे। जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर परिसर के काली माता मंदिर के कपाट दशहरा पर्व पर खोल दिए गए। इस मंदिर को साल में एक बार ही महिलाओं और बच्चों के लिए खोला जाता है। चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित बंग भवन में चल रही दुर्गा पूजा के आखिरी दिन सिंदूर खेला रस्म हुई, जिसमें सभी महिलाओं ने एक-दूसरे का सिंदूर लगाया। यहां सेक्टर 46 में रावण दहन पर बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। इससे पहले बुधवार रात सेक्टर 30 में शरारती तत्वों ने रात में ही रावण के पुतले को आग लगा दी। फायर ब्रिगेड के आने तक पुतला पूरी तरह जल चुका था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं हिमाचल के कुल्लू में इंटरनेशनल दशहरा उत्सव शुरू हो गया है। माता हिडिंबा ने भगवान रघुनाथ के दरबार में देव नीति में राजनीति न करने के देव आदेश देकर मेला शुरू कराया। यहां पहले ही दिन हंगामा हो गया। भगवान भृंग ऋषि के शिविर में तहसीलदार जूते पहनकर पहुंच गए। इस पर देवता के साथ चलने वाले देवलू भड़क गए और नाराजगी जताई। दशहरे से जुड़े PHOTOS… दशहरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/bUOXTMY
Leave a Reply