DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘चुनाव के समय में ही घुसपैठिए याद आते हैं’:अखिलेश सिंह बोले-कांग्रेस ने कब निकालने से रोका; अशोक गहलोत ने कहा- जुमले काम नहीं आएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में घुसपैठिए की खूब चर्चा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने हर एक भाषण में घुसपैठिए का जिक्र कर रहे हैं। अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, उन्हें चुनाव के समय ही घुसपैठिए याद आते हैं। वो बताए कांग्रेस ने कब निकालने से रोका है।
यह मुद्दा बिहार चुनाव के बाद बंगाल और असम में भी उठेगा। लेकिन घुसपैठिए को निकालेंगे नहीं। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि, बिहार में अमित शाह का जुमला काम नहीं आएगा। अगर अमित शाह छठी मइया से प्रार्थना कर रहे हैं तो वह चुनावी फायदे के लिए है। वे यहां चुनाव के लिए आए हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
बिहार में स्थिति गंभीर है। युवा दुखी हैं, वो अपने भविष्य को लेकर चिंता में हैं। NDA सरकार ने बिहार को सबसे गरीब बना दिया महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार भारत का सबसे गरीब राज्य है, जहां प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। अब भी लोगों को पढ़ाई और कमाई के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। यहां कोई कारखाना नहीं है और नहीं निवेश। मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठकों में भी शामिल नहीं होते तो निवेश लाने की बात ही छोड़ दीजिए। बिहार में बदलाव की हवा चल रही है सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल रही है। बिहार की जनता बदलाव चाहती है। हम पीछे हैं और जनता आगे है। राहुल गांधी का निर्णय है कि हम एक दलित और अल्पसंख्यक को उपमुख्यमंत्री बनाएंगे। इसमें कही कोई बहस की गुंजाइश नहीं है।


https://ift.tt/2XRGrOL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *