DniNews.Live

देवरिया में महिला पुलिस ने निकाली स्कूटी रैली:नवरात्र पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

देवरिया में चैत्र नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में देवरिया पुलिस ने महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्कूटी रैली निकाली। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर तैनात महिला उपनिरीक्षकों और रिक्रूट महिला आरक्षियों ने इस स्कूटी रैली में भाग लिया। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी और क्षेत्राधिकारी आरटीसी दीपशिखा वर्मा ने पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों जैसे रुद्रपुर मोड़, रोडवेज बस अड्डा, सुभाष चौक, कसया ओवरब्रिज, बालाजी मंदिर तिराहा, देवरही मंदिर, सोमनाथ मंदिर बाइपास और पूर्वा तिराहा से गुजरी। रैली का समापन पुनः पुलिस लाइन पर हुआ। पीआरवी वाहन और शक्ति मोबाइल भी इस रैली का हिस्सा रहे। रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी ने इसे प्रभावशाली बनाया। इस जन जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। रैली के जरिए यह संदेश दिया गया कि देवरिया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात सतेंद्र राय, प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *