आजमगढ़ में भाजपा ने लगाई झाड़ू:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए की गई खरीददारी
आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को सभी मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी वस्त्रों की खरिदारी की गई और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी नगरपालिका नगरपंचायत स्तर पर पौधारोपण किया गया। नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की उपस्थिति में रैदौपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आस-पास सफाई कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मडया स्थित डा कन्हैया सिंह पार्क में पौधारोपण किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत लगातार चल रहा है कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर लगातार जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन सेवा सुरक्षा और सरकार की योजनाओं को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य मकसद आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना है जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, हरिवंश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Wld9cfi
Leave a Reply