DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कर्नाटक में बार में मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के सुरथकल के एक बार में हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि मुख्य आरोपी गुरुराज आपराधिक पृष्ठभूमि का है और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि बार में हुई मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस ने इससे पहले शुक्रवार को गुरुराज के तीन कथित साथियों को इस हमले में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था।
एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे काना के एक बार गुरुराज और उसके साथियों ने कथित तौर पर शराब के नशे में निजाम और हसन मुकशीद एवं उसके दोस्तों के साथ झगड़ा किया।
पुलिस का कहना है कि विवाद उस समय हिंसक हो गया जब आरोपियों ने निजाम पर चाकू से और मुकशीद पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।


https://ift.tt/tZerHjy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *