कानपुर शहर में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इंडोर केबल बॉक्स की मरम्मत और पुराने पोल हटाने के चलते शहर के करीब 15 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए विभाग ने शटडाउन करेंगे। करीब 45 कर्मचारी काम में लगाए गए हैं।
इन इलाकों में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कटौती
किदवई नगर के वाई ब्लॉक, एच ब्लॉक, साकेत नगर, उदय नगर, विराट नगर, बसंती मार्केट, आरबीआई कॉलोनी, कड़ा मार्केट और नौबस्ता क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली का शटडाउन रहेगा।
रतनलाल नगर में 2 घंटे का शटडाउन
रतनलाल नगर में रिले बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अपूर्ति बाधित रहेगी।
गुजैनी में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कटौती
ई ब्लॉक और जेएफ ए ब्लॉक गुजैनी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहेगा।
तिलक नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बाधित
तिलक नगर, लाइटहाउस और तिकुनिया पार्क में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
पनकी और अन्य इलाकों में साढ़े 5 घंटे का शटडाउन
पनकी थाना, सुंदर नगर, नौसिल धाम और न्यू आजाद नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
विकास नगर उपकेंद्र क्षेत्र भी प्रभावित
नगर निगम मार्केट और विकास नगर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से जरूरी कार्य निपटा लें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Leave a Reply